ईद के मौके पर मंदिर पर हरा झंडा लगाने से 2 समुदाएँ के बीच झड़प

By: PalPal India News
April 1, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। महाराष्ट्र में ईद के दिन एक गांव में मंदिर पर हरा झंडा लगाने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर तनाव फैल गया जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

महाराष्ट्र के बीड जिले में सोमवार को ईद के दिन हैरान कर देने वाली घटना घटी है। यहां एक गांव में मंदिर पर हरा झंडा लगा दिया गया जिस कारण इलाके में तनाव पैदा हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने हस्तक्षेप किया और दो अलग-अलग समुदायों के स्थानीय निवासियों से बात की। इसके बाद गांव में स्थिति नियंत्रण में आई। पुलिस ने बताया है कि रविवार गुड़ी पड़वा के अवसर पर बीड के पचेगांव में उत्सव का आयोजन किया गया था। यहां कानिफनाथ मंदिर से वार्षिक शोभा यात्रा भी निकाली गई। इसके बाद सोमवार को ईद के मौके पर कुछ लोगों ने मंदिर पर भगवा झंडे के साथ हरा झंडा भी लगा दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *