Railway: रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2025 तक स्वच्छता पखवाड़ा-2025 अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में चिकित्सा विभाग जबलपुर मंडल द्वारा मंडल रेल प्रबंधक जबलपुर व डॉ. बीसी राव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जबलपुर के निर्देशन एवं डॉ संदीप कुमार चौहान मंडल चिकित्सा अधिकारी व एमके गुप्ता सहायक स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में आरपी गुप्ता मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक जबलपुर के संचालन में आज 1 अक्टूबर को स्वच्छता शपथ दिलायी गयी.
इस दौरान लोको तलैया से तुलसीकुंज रेलवे कालोनी जबलपुर तक स्वच्छता जागरूकता रैली भी निकाली गयी, जिसमें स्वच्छ रहेंगे-स्वस्थ रहेंगे, जैसे अन्य कई जागरूकता

नारों के साथ कॉलोनी वासियों को जागरूक किया गया. इसी के साथ जबलपुर की सभी रेलवे कॉलोनियों सहित एनकेजे, कटनी, सतना, सागर, दमोह, पिपरिया, नरसिंहपुर, ब्योहारी के स्वास्थ्य केंद्रों व सभी रेलवे कालोनियों में स्वच्छता शपथ ली गयी एवं स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गयी.

इस कार्यक्रम में आरपी गुप्ता मंडल मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, नितिन आदिवाल, स्वास्थ्य निरीक्षक, वरुण तिवारी, सचिन, मुकेश, नितिन तथा चिकित्सा विभाग के अन्य कर्मचारियों सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे.
Tôi thực sự thích bài viết này CricFy TONY10-19