मध्य प्रदेश: CM मोहन यादव ने बुलाई बैठक सभी मंत्री, सांसद, विधायक, कलेक्टर और पुलिस अधिकारी बैठक में होंगे शामिल
पलपल इंडिया प्रतिनिधि,भोपाल।मुख्यमंत्री एक जुलाई से शुरू होने जा रहे विधानसभा के वर्षाकालीन सत्र, बजट की तैयारियों को लेकर बात करेंगे।इसके आलावा मुख्यमंत्री उज्जैन में वर्ष 2028 में होने जा रहे सिंहस्थ की तैयारियों को लेकर बातचीत करेंगे।
मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव मंगलवार को सभी मंत्रियों के साथ मंत्रालय में बैठक करेंगे। इस बैठक में विधायक भी उपस्थित रहेंगे। वह मंत्रियों से संकल्प पत्र में उनके विभागों से संबंधित कामों पर चर्चा करेंगे। 4 जून से 16 जून तक जल संरचनाओं की सफाई के लिए सरकार द्वारा शुरू किए गए जल गंगा संवर्धन अभियान को लेकर भी वह बात करेंगे। सीएम ने शाम के 4 बजे भी एक बैठक बुलाई है, जिसमें प्रदेश के सभी मंत्री, सांसद, विधायक, कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर भी मौजूद रहेंगे। सभी इसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे। एक जुलाई से शुरू होने जा रहे विधानसभा के वर्षाकालीन सत्र, बजट की तैयारियों को लेकर बात करेंगे।
इसके आलावा जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा के साथ हाल में हुई घटनाओं के संदर्भ में प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा, योग दिवस की तैयारी, पर्यावरण संरक्षण, खनन जैसे विषयों पर बात करेंगे। इस बैठक में विधायक भी उपस्थित रहेंगे, जिससे क्षेत्र की जमीनी हकीकत भी बता सकें। कुल मिलाकर मुख्यमंत्री का पूरा जोर सुशासन पर रहेगा।