पलपल इंडिया प्रतिनिधि। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य की महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। सीएम मोहन यादव ने कहा लाडली बहना योजना के 1.27 करोड़ लाभार्थियों को रक्षा बंधन का उपहार दिया जाएगा। सीएम की तरफ से उपहार के रूप में 7 अगस्त को उनके बैंक खातों में 250 रुपये दिए जाएंगे।
सीएम मोहन यादव ने कहा, ‘एक भाई के प्यार का छोटा सा प्रतीक’ है। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने कहा कि यह राशि राज्य की प्रमुख योजना के लाभार्थियों को हर महीने मिलने वाली 1250 रुपये की राशि के अतिरिक्त है।
इस तरह लाडली बहन योजना की लाभार्थियों के बैंक खातों में रक्षाबंधन से दो दिन पहले यानी 7 अगस्त को 1250 की बजाय इस बार 1500 रुपये आएंगे। 250 रुपये की अतिरिक्त राशि सीएम मोहन यादव की ओर से रक्षाबंधन त्योहार के उपलक्ष्य में उपहार के रूप में होगी।
उन्होंने कहा कि ‘बेस्ट लाइफस्टाइल’ में फिलहाल 1500 महिलाएं कार्यरत हैं। यह संख्या जल्द ही 4000 तक पहुंच जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि कंपनी को एक नई जगह आवंटित की गई है, जहां उनके लिए आवासीय सुविधाएं भी होंगी।