लखनऊ। प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ-2025 के सफल समापन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों और अधिकारियों को सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने महाकुंभ ड्यूटी में तैनात 75,000 पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की कि महाकुंभ ड्यूटी में शामिल हर पुलिसकर्मी और अधिकारी को महाकुंभ सेवा मेडल प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा, सभी पुलिस कर्मियों और अधिकारियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रशस्ति पत्र भी मिलेगा।
बोनस और छुट्टी का ऐलान:- नॉन-गजेटेड पुलिसकर्मियों, होमगार्ड और पीआरडी जवानों को ₹10,000 का स्पेशल बोनस दिया जाएगा।
सभी पुलिसकर्मियों को चरणबद्ध तरीके से एक सप्ताह की विशेष छुट्टी भी मिलेगी।
CM योगी ने जताया आभार- मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “महाकुंभ-2025, प्रयागराज की पूर्णाहुति के उपरांत यूपी पुलिस और विभिन्न सुरक्षा बलों के कर्मियों के साथ संवाद किया और भव्य भोज कार्यक्रम में हिस्सा लिया। हमारे सुरक्षा बलों की मेहनत और समर्पण के कारण ही इस चुनौतीपूर्ण आयोजन को सफलतापूर्वक ऊंचे स्तर तक पहुंचाया जा सका। सुरक्षित और सुव्यवस्थित महाकुंभ को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सहयोग देने वाले सभी पुलिसकर्मियों और सुरक्षा बलों के अधिकारियों व जवानों को हार्दिक बधाई!”
सफाईकर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए भी खास तोहफा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सफाईकर्मियों, स्वास्थ्यकर्मियों और नाविकों के साथ भी संवाद किया और उन्हें सम्मानित किया। सफाईकर्मियों के लिए न्यूनतम वेतन ₹16,000 करने की घोषणा की। 10,000 रुपये का स्पेशल बोनस भी दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सफाईकर्मियों के साथ जमीन पर बैठकर भोजन कर उनके योगदान को सराहा। महाकुंभ की सफलता में अहम भूमिका निभाने वाले सभी कर्मियों को CM योगी आदित्यनाथ द्वारा दिए गए इन इनामों और प्रोत्साहनों से उनका मनोबल और उत्साह निश्चित रूप से बढ़ेगा।
अगर ऐसा है तो बहुत अच्छी बात है
और सिंहस्थ मेंडल भी मिलना चाहिए,