कलेक्टर श्री सक्‍सेना ने जनजागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

By: PalPal India News
June 25, 2025

जबलपुर। प्रभारी संयुक्‍त संचालक सामाजिक न्‍याय एवं दिव्‍यांगजन सशक्तिकरण ने कहा कि भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय एवं मध्यप्रदेश शासन सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष 26 जून को अन्तर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस मनाने के निर्देश है। इस अवसर पर मद्यपान, मादक पदार्थ एवं उनके दृव्यों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों से युवाओं, छात्र-छात्राओं एवं आमजन को अवगत कराकर उनमें जागरुकता लाने के‍ लिए राज्यों, जिलो और शैक्षणिक संस्थानों में जनजागरुकता कार्याक्रमों का आयोजन कराया जाता है।

इसी अनुक्रम में इस वर्ष भी नीर नशामुक्त भारत अभियान अंतर्गत 26 जून अन्तर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर मद्यपान, मादक पदार्थ एवं उनके दृव्यों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों से युवाओं, छात्र-छात्राओं एवं आमजन को अवगत करायें जाने के लिए जागरूकता रथ चलाया जा रहा है। नशामुक्ति भारत अभियान अंतर्गत आज कलेक्टर श्री दीपक सक्‍सेना ने जनजागरूकता वाहन रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, साथ ही नशामुक्ति संकल्प हस्ताक्षर अभियान के लिए हस्ताक्षर कर जनमानस को जागरूक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *