कॉलेज की छात्राओं का अश्लील वीडियो बनाकर किया यौन शोषण,आरोपियों को कोर्ट में पेश किया तब वकीलों ने जमकर पीटा

By: PalPal India News
April 29, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिमध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कुछ छात्राओं के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां एक प्राइवेट कॉलेज TIT की छात्राओं के साथ दोस्ती कर उनका यौन शोषण किया गया, इसके बाद अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों फरहान, साहिल और साज का जूलूस निकलवाकर उठक-बैठक लगवाकर कोर्ट में पेश किया। वहीं, जब पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया तब वकीलों ने जमकर उन्हें पीटा।

वकीलों और हिंदू संगठनों ने किया जमकर हंगामा

कोर्ट परिसर में पेशी के पहले वकीलों ने हंगामा कर दिया, यहां सैकड़ों वकील एकत्रित हो गए और आरोपियों से मारपीट भी की गई। कोर्ट में पेशी के पहले तीनों आरोपियों के मेडिकल चैकअप के दौरान भी हिंदू संगठनों ने जेपी जिला अस्पताल में हंगामा किया। पुलिस जैसे-तैसे कर आरोपियों को गाड़ी में बैठाकर ले जा सकी, संस्कृति बचाओ मंच के चंद्र शेखर तिवारी ने इस दौरान कहा कि इन लव जेहाद करने वालों को हिंदू समाज और जनता के हवाले कर देना चाहिए इनको हम यहां सजा देंगे।

बता दें कि 12 दिन पहले TIT कालेज की छात्रा ने ब्लैकमेलिंग और शोषण का शिकायत 17 अप्रैल को भोपाल के बाग सेवनिया थाने में FIR दर्ज कराई थी, जिसमें बताया कि छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर आरोपियों ने न केवल इस युवती को बल्कि उसकी बहन का भी यौन शोषण किया गया था। जिसके बाद  पुलिस को दो और शिकायतें मिली जो अशोका गार्डन और जहांगीराबाद थाने में दर्ज की गई है। चौथी शिकायत दर्ज करने के लिए पुलिस पीड़ित युवती की काउंसलिंग की, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी फरहान खान, साहिल और मोहम्मद साद को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *