कोलंबिया में चुनावी रैली के दौरान राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिगुएल उरीबे को गोली मारी गई

By: PalPal India News
June 8, 2025

नई दिल्ली. साउथ अमेरिकी देश कोलंबिया से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। राष्ट्रपति पद के दावेदार मिगुएल उरीबे टरबे (Miguel Uribe Turbay) को राजधानी बोगोटा में एक चुनावी रैली के दौरान गोली मार दी गई। इस हमले के बाद राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है, वहीं उरीबे की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह वारदात शनिवार शाम फोंतिबोन इलाके में हुई, जब 39 वर्षीय मिगुएल उरीबे मंच से अपने समर्थकों को संबोधित कर रहे थे। भाषण के दौरान अचानक एक व्यक्ति ने पीछे से आकर उनकी पीठ में गोली मार दी। गोली लगते ही रैली स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

घायल उरीबे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की एक टीम उन्हें बचाने की कोशिशों में जुटी हुई है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के मद्देनजर बोगोटा के सभी अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हमलावर को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल हमले के पीछे की मंशा और साजिश की जांच जारी है। यह हमला कोलंबिया की सियासत में गहरा झटका माना जा रहा है।

One response to “कोलंबिया में चुनावी रैली के दौरान राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिगुएल उरीबे को गोली मारी गई”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *