रेल प्रशासन का सराहनीय कदम: भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस अब हर दिन चलेगी

By: PalPal India News
May 25, 2025

भोपाल। यात्रियों की सुविधा और बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने एक अहम फैसला लिया है। मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी के निर्देशन में भोपाल मंडल द्वारा ट्रेन सेवाओं में निरंतर सुधार किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ग्वालियर और भोपाल के बीच चलने वाली लोकप्रिय ट्रेन भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12197/12198) को अब हर दिन चलाने की घोषणा की गई है। अब तक यह ट्रेन सप्ताह में केवल पांच दिन (बुधवार और रविवार को छोड़कर) चलती थी। लेकिन रेल प्रशासन ने यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए 26 मई 2025 से इसे सप्ताह के सातों दिन चलाने का निर्णय लिया है। इस फैसले से ग्वालियर और भोपाल के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिक विकल्प मिलेंगे और सफर और भी सुगम होगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस परिवर्तन से बड़ी संख्या में यात्रियों को लाभ मिलेगा, विशेष रूप से दैनिक आवागमन करने वालों को।

इस ट्रेन के प्रमुख ठहराव इस प्रकार हैं:

  • ग्वालियर जंक्शन

  • मोहन

  • शिवपुरी

  • कोलारस

  • बदरवास

  • गुना

  • शाढोरा गांव

  • अशोक नगर

  • पिपराइगांव

  • मुंगावली

  • बीना जंक्शन

  • गंज बासौदा

  • विदिशा

  • भोपाल जंक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *