4 दिन बाद मिला कार के साथ कांस्टेबल आरती का शव, तीनों पुलिसकर्मियों की मौत

By: PalPal India News
September 10, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। मध्य प्रदेश के उज्जैन में 3 पुलिस अधिकारियों को ले जा रही एक कार के उफनती क्षिप्रा नदी में गिर जाने के तकरीबन 68 घंटे बाद मंगलवार को महिला पुलिसकर्मी का शव भी बरामद कर लिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बचावकर्मियों ने नदी में डूबी कार का पता लगाया और क्रेन के सहारे उसे बाहर निकाला, जिसमें कांस्टेबल आरती पाल करीब 30 वर्ष का शव मौजूद था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *