दोस्त का बर्थडे मना रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली, पेट और सिर में गोली लगने से युवक की मौत

By: PalPal India News
June 30, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिभोपाल में एक युवक की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। युवक अपने दोस्त के घर बर्थडे मनाने के लिए गया था, जहां उसके अलावा अन्य दोस्त भी मौजूद थे। रात में केक काटने के बाद सभी ने पार्टी भी की। पार्टी के बाद सभी दोस्त सड़क पर खड़े थे और आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी बीच दो बाइक पर सवार होकर छह बदमाश आए और अमित पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस फायरिंग में अमित को दो गोली लगी है, जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बदमाशों ने की छह राउंड फायरिंग

बता दें कि पूरा मामला भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र का है। यहां लीलाधर कॉलोनी में शनिवार देर रात को अमित वर्मा नाम के 22 साल के लड़के को गोली मार दी गई। इसमें नसीम बन्ने खां और उसके साथियों पर गोली मारने का आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है अमित अपने दोस्त का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहा था। इसी दौरान दो बाइक से आए 6 बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की वजह से अमित वर्मा के पेट और सिर में दो गोलियां लगी हैं, जिसके उसकी मौत हो गई।

अमित बरखेड़ी फाटक गली नंबर 2 खटिकपुरा में रहता था। वह एक गारमेंट शॉप में नौकरी करता था। इस दौरान लीलाधर कॉलोनी में उसके दोस्त आशु खटीक का जन्मदिन था। वह दोस्त का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए अपने अन्य दोस्तों के साथ आशु के घर गया था। बताया जा रहा है कि शनिवार रात 12 बजे वह अपने दोस्त के घर पहुंचा। यहां पर जब दोस्तों ने केक काटा और उसके बाद पार्टी की। पार्टी के बाद ये लोग सड़क पर बातचीत कर रहे थे। इसी बीच इलाके के बदमाश नसीम और उसके साथियों ने अमित पर फायरिंग कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *