बांध टूटने से इस गाँव में आई तबाही, अचानक बाढ़ से अब तक 4 लोगों की मौत, 3 लापता

By: PalPal India News
September 3, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिजिले में मंगलवार रात को लगातार हो रही बारिश के कारण अचानक लूतिया डैम टूटने तबाही का मंजर देखने को मिला है. डैम के नीचे बसे दो घर बह गए. हादसे में 2 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि चार लोग अभी भी लापता है. वहीं कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं.

इसकी सूचना मिलते ही कलेक्टर, एसपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे. तत्काल एनडीआरएफ और प्रशासन की टीम तैनात कर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. जानकारी के मुताबिक, भारी बारिश के कारण करीब तातापानी चौकी क्षेत्र का 50 साल पुराना लूतिया बांध पानी से लबालब भर गया था. मंगलवार रात 10 बजे अचनाक बांध टूट गचा, जिससे तबाही मच गई.

डैम टूटने से नीचे बसे दो मकान पूरी तरह बह गए और कई मवेशियों की मौत हो गई. कुछ मवेशियों के बह जाने की भी आशंका जताई जा रही है. कलेक्टर, एसपी समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. राहत और बचाव कार्य के लिए तुरंत टीम तैनात की गई. एनडीआरएफ और प्रशासन की संयुक्त टीम अब भी रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *