दतिया पुलिस ने एक होटल में मारा छापा, चल रहा था अनैतिक देह व्यापार चादर से मुंह ढांककर बाहर निकले युवक, युवतियां

By: PalPal India News
March 31, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिदतिया पुलिस ने एक होटल में छापा मारकर किया अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ पुलिस ने होटल मालिक के साथ, मैनेजर और तीन युवकों के साथ तीन युवतियों को भी गिरफ्तार किया। पुलिस को होटल में अनैतिक गतिविधियों की शिकायत मिली थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

आपको बता दे सिविल लाइन में संचालित होटल ग्रेट गैलेक्सी में रविवार को कोतवाली पुलिस ने सैक्स रेकेट पकड़ा। इस होटल में अनैतिक देह व्यापार को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थी। इन सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने वहां दबिश दी और होटल मालिक की कारतूत सामने आ सकी। दबिश के दौरान पकड़े गए युवक शर्मिंदगी के चलते कमरे के चादर से मुंह ढांककर बाहर निकले। जिन्हें पकड़कर पुलिस कोतवाली लेकर आई। वहीँ होटल रजिस्टर में युवकों के नाम दर्ज थे लेकिन युवतियों के बारे में एंट्री नहीं मिली। पुलिस ने जब होटल के कमरा नंबर 203, 204 और कमरा नंबर 103 खुलवाया तो वहां मौजूद में उक्त युवकों के पास से दवाएं भी मिली हैं। जो पुलिस ने जब्त कर ली।

पकड़े गए जोड़ों में शामिल युवकों के नाम गोपाल जोशी पुत्र हरिमोहन निवासी बड़े पोस्ट ऑफिस के पास दतिया, विजय उपाध्याय पुत्र मनोज उपाध्याय निवासी रिछरा फाटक आयुर्वेद अस्पताल के पीछे दतिया व देव साहू पुत्र दशरथ निवासी न्यू गल्ला मंडी करैरा, जिला शिवपुरी बताए गए। वहीं तीनों युवतियां दतिया की हैं। दबिश में होटल संचालक राजा यादव दतिया और उसके मैनेजर कपिल रावत निवासी ठाकुरबाबा रोड डबरा, ग्वालियर सहित पकड़े गए।

होटल मालिक भी देह व्यापार में शामिल

पूछताछ में पकड़ी गई युवतियों ने बताया कि उन्हें देह व्यापार के लिए उक्त लड़के अपने साथ बाइक पर बैठाकर लाए थे। इसके बदले उन्हें होटल मालिक से एक हजार और बारह सौ रुपये मिलते थे। वहीं होटल मालिक भी वहां देह व्यापार कराने के लिए कमरा आसानी से उपलब्ध करा देता था।

इस दौरान मैनेजर कपिल का कहना था कि होटल मालिक के आदेश से वह सिर्फ युवकों का ही नाम रजिस्टर में लिखता था, जबकि युवतियों के नाम दर्ज नहीं किए जाते थे। इस तरह देह व्यापार में मालिक और मैनेजर संलिप्त पाए गए। वहीं पकड़ी गई युवतियों के पास से मिले पर्स में महिला पुलिस कर्मी द्वारा ली गई तलाशी में नगदी और दो मोबाइल आदि बरामद किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *