दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी, आरोपी ने गाजियाबाद पुलिस को किया कॉल

By: PalPal India News
June 6, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिदिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी मिली है। आरोपी ने गाजियाबाद पुलिस को कॉल कर धमकी दी थी। फिलहाल आरोपी का फोन बंद है।

राजधानी दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। यहां दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी मिली है। आरोपी ने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल करके सीएम को जान से मारने की धमकी दी है।  पुलिस ने बताया कि देर रात गाजियाबाद पुलिस को PCR कॉल की गई थी। बताया जा रहा है कि देर रात 11 बजे आरोपी की कॉल आई थी, जिसके बाद गाजियाबाद पुलिस ने दिल्ली पुलिस को इसकी जानकारी दी। फिलहाल आरोपी की फोन बंद है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

गाजियाबाद पुलिस ने दिल्ली पुलिस को दी सूचना

दरअसल, बीती रात गाजियाबाद पुलिस की पीसीआर पर एक शख्स ने कॉल किया। कॉलर ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद देर रात को ही गाजियाबाद पुलिस से इसकी सूचना उत्तर पश्चिम जिला पुलिस को दी। इस घटना के बाद से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस ने कॉलर को दोबारा कॉल करने की कोशिश की, लेकिन जिस नंबर से कॉल किया गया, वह फिलहाल बंद है। वहीं अब इस मामले में कार्रवाई करते हुए फिलहाल गाजियाबाद और दिल्ली की पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *