Delhi Election: अरविंद केजरीवाल-मनीष सिसोदिया चुनाव हारे

By: PalPal India News
February 8, 2025

नई दिल्ली. नई दिल्ली विधानसभा सीट से दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चुनाव हार गए है. उन्हें बीजेपी के परवेश वर्मा ने हराया है.दिल्ली के वोटर्स ने आम आदमी पार्टी (AAP) को सत्ता से बाहर कर दिया है. मतगणना के अब तक के रुझान यही बताते हैं. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कई सीटों पर अच्छी-खासी बढ़त बना ली है.

बीजेपी फिलहाल 48 सीटों पर आगे चल रही है. वह पिछले 27 साल से दिल्ली की सत्ता से बाहर थी. वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) सिर्फ 22 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. 2015 से दिल्ली की सत्ता पर काबिज रही AAP के बड़े चेहरे भी हार की ओर हैं. नई दिल्ली सीट से पूर्व सीएम और AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल चुनाव हार गए हैं. उन्हें बीजेपी के पूर्व एमपी प्रवेश वर्मा ने मात दी. जंगपुरा से पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को भी हार का सामना करना पड़ा. AAP के कई और बड़े नेता अपनी सीटों पर पीछे चल रहे हैं.

जंगपुरा विधानसभा सीट से हार के बाद आम आदमी पार्टी उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने कहा, “हम सब कार्यकर्ताओं ने मेहनत से चुनाव लड़ा. जंगपुरा के लोगों ने भी बहुत प्यार दिया, लेकिन हम 600 वोटों से पीछे रहे गए. मैं बीजेपी कैंडिडेट को बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वो जनता की सेवा करेंगे. हमसे कहां चूक हुई, इसका विश्लेषण किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *