भारत में बने आईफोन की अमेरिका में बढ़ी डिमांड, चीन को लगने वाला है बड़ा झटका

By: PalPal India News
April 14, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिअमेरिका और चीन के बीच चल रहे टैरिफ वॉर का फायदा भारत को मिल सकता है। भारत में बने आईफोन की डिमांड अमेरिका में बढ़ सकती है।

Made In India iPhones की डिमांड तेजी से बढ़ने वाली है। भारत में बने आईफोन, स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप अमेरिका में चीन के मुकाबले सस्ते में एक्सपोर्ट किए जाएंगे। ICEA यानी इंडियन सेल्युलर एंड इलोक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन ने कहा है कि चीन के मुकाबले भारत से एक्सपोर्ट होने वाले फोन, टैबलेट आदि अमेरिका को 20% तक सस्ते पड़ेंगे। पिछले सप्ताह शनिवार को अमेरिकी सरकार ने अपने टैरिफ ऑर्डर में संशोधन करते हुए स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप समेत कई इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस को नए टैक्स से बाहर रखा है।

भारत को फायदा

ICEA चेयरमैन पंकज महेंद्रू ने जानकारी देते हुए बताया की, “चीन अभी भी आईफोन, लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्टवॉच पर 20% टैक्स लगा रहा है केवल रेसिप्रोकल टैरिफ को इन डिवाइसेज से हटाया गया है। दूसरी तरफ वियतनाम की तरह ही भारत से अमेरिका एक्सपोर्ट होने वाले आईफोन और सभी स्मार्टफोन, लैपटॉप और टैबलेट पर जीरो टैरिफ लगता है। ऐसे में इन डिवाइस को भारत से अमेरिका एक्सपोर्ट करने में 20 प्रतिशत टैरिफ का फायदा है।”

ICEA के मुताबिक, 2024-2025 में भारत से एक्सपोर्ट होने वाले मोबाइल फोन ने 2 लाख करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जो ऑल टाइम हाई है। वित्त वर्ष 2023-24 के 1.29 लाख करोड़ के मुकाबले इसमें 55 प्रतिशत का रिकॉर्ड ग्रोथ देखा गया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी पिछले दिनों कहा था कि स्मार्टफोन सेगमेंट में केवल iPhone के एक्सपोर्ट ने 1.5 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *