रमजान की तर्ज़ पर हिंदू सरकारी कर्मचारियों को नवरात्र के दौरान देर से दफ्तर आने की अनुमति देने की मांग

By: PalPal India News
March 28, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिमध्य प्रदेश में हिंदू संगठन ने हिंदू सरकारी कर्मचारियों को नवरात्र के दौरान देर से दफ्तर आने की अनुमति देने की मांग की गई है। हिंदू संगठन संस्कृति बचाओ मंच ने इस बारे में सीएम मोहन यादव को स्पीड पोस्ट पत्र लिखने की भी बात कही है।

मध्य प्रदेश में रमज़ान के बाद अब नवरात्र में कर्मचारियों को देर से आफिस जाने देने की मांग उठी है। हिंदू संगठन ने मांग की है कि नवरात्र में हिंदू शासकीय कर्मचारियों को देर से ऑफिस आने और घर जल्दी जाने की छूट मिलनी चाहिए। हिंदू संगठन ने मांग करते हुए कहा कि शासकीय कर्मचारी को प्रातः 12:00 बजे ऑफिस जाने के समय की सुविधा दी जाए और 12:00 बजे वह ऑफिस में उपस्थिति दर्ज करें और शाम को 4:00 बजे उसे छुट्टी दे दी जाए।”

क्या है पूरा मामला?

संस्कृति बचाओ मंच ने कहा कि हम यह मांग करते हैं कि शासकीय कर्मचारी को प्रातः 12:00 बजे ऑफिस जाने का समय दिया जाए, इसके बाद 12:00 बजे वह ऑफिस में उपस्थिति दर्ज करें और शाम को 4:00 बजे उसे छुट्टी दे दी जाए, जिससे वह मां की आराधना और मां का अनुष्ठान विधिवत कर सके और देश में और विश्व के सुख समृद्धि की कामना के लिए भी मां भगवती से प्रार्थना कर सके।” जिस प्रकार से रमजान के पूरे महीने में मुस्लिम धर्म और लंबियों को इबादत करने में छूट प्रदान की जाती है संस्कृति बचाओ मंच मध्य प्रदेश में हिंदू कर्मचारियों के लिए यह मांग कर रहा है। संगठन ने कहा है कि- ” तेलंगाना में आदेश लागू हुआ कि रमजान के महीने में मुसलमानों को इबादत करने के लिए छूट दी जाए। आपके यहां पांच वक्त की नमाज होती है। हमारे यहां प्रातः 5:00 से अनुष्ठान प्रारंभ होता है तो अगर दिनभर भी अनुष्ठान करेगा, कोई सप्तचंडी, सप्तशती हवन करता है, कोई प्रतिदिन नित्य हवन करता है, कोई ज्वार अपने शरीर पर ढ़ोता है। तो वह भी तो अनुष्ठान करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *