पलपल इंडिया प्रतिनिधि। दिग्गज भारतीय कप्तान एमएस धोनी और सुरेश रैना मंगलवार को दिल खोलकर नाचते झूमते नजर आए। बीते रोज ऋषभ पंत की बहन की शादी का समारोह देहरादून में आयोजित हुआ। वहीँ इस शादी के फंक्शन में भारतीय खिलाडियों ने दबिश दी जिनमें महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना शामिल हुए। यहां दोनों ने जमकर डांस किया जिसका एक वीडियो वायरल हो रहा है।
पंत की बहन साक्षी, जिनकी पिछले साल सगाई हुई थी, इस हफ्ते शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। शादी के फंक्शन मसूरी में हो रहे हैं। पंत रविवार को दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फ़ाइनल जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे सोमवार सुबह भारत आए और जश्न मनाने के लिए परिवार के सदस्यों के साथ शामिल हुए। पंत और उनके परिवार के साथ करीबी रिश्ता रखने वाले धोनी मंगलवार को अपनी पत्नी साक्षी के साथ समारोह में शामिल होने के लिए देहरादून पहुंचे।