पूर्व विधायक से दिव्यांग पति ने मांगा हर महीने ₹25000 का गुजारा भत्ता, विधायक बनने के बाद अलग रहती है पत्नी

By: PalPal India News
July 7, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिमध्य प्रदेश के दमोह में पूर्व विधायक सोनाबाई के दिव्यांग पति ने उनसे गुजारा भत्ते की मांग की है। उन्होंने कुटुंब न्यायालय में हर महीने 25000 रुपये की मांग करते बताया कि वह 2016 में एक हादसे का शिकार हो गए थे। इसके बाद से उनका पैर खराब हो गया था। ऐसे में वह अपने भरण पोषण के लिए कमाई नहीं कर सकते हैं। इसी वजह से उन्होंने पत्नी से गुजारा भत्ता मांगा है।

आपको बता दे दमोह के पथरिया से विधायक रह चुकीं सोनाबाई से गुजारा भत्ता का मामला सामने आया है। सोना बाई के पति वर्तमान में दिव्यांग हैं। वह कुछ अपना भरण पोषण नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि कुछ साल पहले उनका एक पैर खराब हो गया था। कमाई नहीं होने से उनकी आर्थिक स्थिति गड़बड़ा गई है। ऐसे में वह अपनी पत्नी सोनाबाई से गुजारा भत्ते के लिए ₹25000 प्रति माह की मांग कर रहे हैं।

आपको बता दे रामसेवक और सोनाबाई की शादी 1993 में हुई थी। शादी के बाद सोनाबाई ने राजनीति में प्रवेश किया और भाजपा से पथरिया क्षेत्र की विधायक भी बन गईं। हालांकि, कुछ समय बाद उन्होंने पति से दूरियां बना लीं और उनका ध्यान रखना बंद कर दिया। अब पति ने उनसे गुजारा भत्ता मांगा है। सोनाबाई के पति के अनुसार विधायक बनने के बाद पत्नी ने उनकी अपेक्षा चालू कर दी और वर्तमान में सागर में रह रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *