अंबेडकर जयंती पर डीजे बजाने को लेकर हुआ विवाद, दो पक्षों के बीच गोलीबारी, एक की मौत और दो घायल

By: PalPal India News
April 15, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिजाटव समाज के लोग अंबेडकर जयंती पर डीजे बजा रैली निकालकर आ रहे थे। तभी गुर्जर समाज के लोगों ने उन्हें डीजे बजाने से मना किया और इस बात को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। इस मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। और दोनों पक्ष से गोलियां चलने लगी। दो पक्षों के बीच गोलीबारी में एक की मौत हो गई और दो लोग घायल बताये जा रहे है।

आपको बता दे मध्य प्रदेश के मुरैना में सोमवार रात को हिंगोना खुर्द गांव में अंबेडकर जयंती की रैली के दौरान डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि जाटव समाज के लोग अंबेडकर जयंती पर रैली निकालकर आ रहे थे। वे डीजे बजा रहे थे। गुर्जर समाज के लोगों ने उन्हें डीजे बजाने से मना किया।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, गुर्जर समाज के घर में एक बच्चे का जन्मदिन मनाया जा रहा था। इसलिए उन्होंने तेज डीजे बचाने पर आपत्ति जताई थी। इसी बात को लेकर गाली-गलौज हुई और फिर बात बढ़ गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने रात ढाई बजे तक पुलिस को शव उठाने नहीं दिया था। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई के आश्वासन के बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा सका। आज मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंपा जाएगा। फिलहाल, गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात है। आरोप है कि बहस के दौरान गुर्जर समाज के कुछ युवकों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से संजय पिप्पल नाम के युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रानू दौनेरिया (उम्र 24 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके दाएं हाथ में गोली लगी है। उसे पहले जिला अस्पताल मुरैना और फिर ग्वालियर रेफर किया गया है। एक अन्य व्यक्ति भी घायल है।

6 responses to “अंबेडकर जयंती पर डीजे बजाने को लेकर हुआ विवाद, दो पक्षों के बीच गोलीबारी, एक की मौत और दो घायल”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *