गुलाब की पंखुड़ियों से करें स्किन केयर, चेहरा बनेगा निखरता और ग्लोइंग

By: PalPal India News
February 28, 2025

खूबसूरत और दमकती त्वचा पाने के लिए लोग कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खे आजमाते हैं। बाजार में स्किन ब्राइटनिंग और ग्लोइंग त्वचा के लिए ढेरों प्रोडक्ट उपलब्ध हैं, लेकिन ये महंगे होने के कारण हर कोई इन्हें खरीद नहीं पाता। ऐसे में आप गुलाब की पंखुड़ियों का इस्तेमाल करके घर पर ही किफायती और असरदार स्किन केयर कर सकती हैं। गुलाब न केवल सुंदरता और खुशबू के लिए जाना जाता है, बल्कि यह त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। गुलाब की पंखुड़ियों से आप फेस पैक, स्क्रब और फेस मिस्ट तैयार कर सकती हैं, जो आपकी त्वचा को नेचुरल ग्लो देगा। आइए जानते हैं इन्हें बनाने का आसान तरीका।


1. गुलाब की पंखुड़ियों से फेस पैक कैसे बनाएं?

त्वचा की नेचुरल ब्राइटनेस बढ़ाने के लिए गुलाब का फेस पैक एक बेहतरीन उपाय है।

जरूरी सामग्री:

  • मुट्ठी भर ताजी गुलाब की पंखुड़ियां
  • 1 चम्मच दही (ऑयली स्किन के लिए बेसन)
  • 1 चम्मच शहद

बनाने और लगाने का तरीका:

  1. गुलाब की पंखुड़ियों को अच्छी तरह पीसकर पेस्ट बना लें।
  2. इसमें दही और शहद डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  3. साफ चेहरे पर यह पैक लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें
  4. हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
  5. नियमित इस्तेमाल से त्वचा मुलायम और चमकदार बनेगी।

2. गुलाब की पंखुड़ियों और चीनी से स्क्रब बनाएं

डेड स्किन हटाने और त्वचा को एक्सफोलिएट करने के लिए यह नेचुरल स्क्रब बहुत फायदेमंद है।

जरूरी सामग्री:

  • मुट्ठी भर गुलाब की पंखुड़ियां
  • 1 चम्मच चीनी
  • 1 चम्मच नारियल तेल

बनाने और लगाने का तरीका:

  1. गुलाब की पंखुड़ियों को हल्का कुचल लें।
  2. इसमें चीनी और नारियल तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  3. चेहरे पर हल्के हाथों से 2-3 मिनट मसाज करें।
  4. इसके बाद चेहरे को पानी से धो लें।
  5. यह स्क्रब डेड स्किन हटाकर त्वचा को साफ और चमकदार बनाता है।

3. गुलाब की पंखुड़ियों से फेस मिस्ट बनाएं

त्वचा को हाइड्रेट और फ्रेश बनाए रखने के लिए गुलाब का फेस मिस्ट बेहद कारगर है।

जरूरी सामग्री:

  • मुट्ठी भर गुलाब की पंखुड़ियां
  • 1 कप पानी

बनाने और इस्तेमाल का तरीका:

  1. ताजी गुलाब की पंखुड़ियों को पानी में डालकर उबालें।
  2. जब तक गुलाब का रंग पानी में न आ जाए, इसे उबालते रहें।
  3. अब पानी को छानकर ठंडा कर लें और स्प्रे बोतल में भर लें
  4. इसे दिन में 2-3 बार चेहरे पर स्प्रे करें।
  5. यह फेस मिस्ट चेहरे को हाइड्रेट रखेगा और नैचुरल ग्लो देगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *