DoT का निर्देश, सरकारी दफ्तरों में इस्तेमाल हो BSNL, MTNL की सर्विस, राज्य सरकारों को लिखा पत्र

By: PalPal India News
June 11, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिDoT ने सभी राज्य सरकारों और केन्द्र शासित प्रदेश को दफ्तरों में BSNL, MTNL की सर्विस इस्तेमाल करने का निर्देश दिया है। DoT ने राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों को पत्र लिखकर BSNL और MTNL की सर्विस इस्तेमाल करने का निर्देश दिया है। सरकारी दफ्तरों और पब्लिक सेक्टर कंपनियों, विभागों में BSNL की ब्रॉडबैंड, लैंडलाइन और लीजलाइन सर्विस इस्तेमाल करने के लिए कहा गया है।

दूरसंचार विभाग के निर्देश के मुताबिक, सरकारी दफ्तरों और पब्लिक सेक्टर की कंपनियों की ऑफिसों में ब्रॉडबैंड, लैंडलाइन और लीज लाइन की जरूरतों के लिए BSNL और MTNL की सर्विस को प्रेफर किया जाना चाहिए। दूरसंचार विभाग का यह निर्देश राष्ट्रीय डेटा सुरक्षा को ध्यान में रखकर जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *