आयुर्वेद में आंवला और जीरा दोनों को चमत्कारी औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है। यदि आप रोज सुबह खाली पेट सूखे आंवले और जीरे से बने पानी का सेवन करते हैं, तो यह न सिर्फ आपकी इम्युनिटी को मजबूत करता है, बल्कि पाचन से लेकर वज़न घटाने और स्किन-बालों की देखभाल तक में बेहद असरदार होता है। आइए जानते हैं इस घरेलू नुस्खे के फायदे और इसे बनाने का तरीका।
कैसे बनाएं आंवला-जीरा पानी?
1 चम्मच सूखा आंवला पाउडर
1 चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर
1 गिलास गुनगुना पानी
इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर उबालें और छानकर सुबह खाली पेट सेवन करें।
फायदे जो रोज़ाना मिलेगा:
1. पाचन तंत्र होगा दुरुस्त
आंवला में मौजूद फाइबर और जीरे के पाचन एंजाइम्स मिलकर गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाते हैं। नियमित सेवन से पेट साफ रहता है और डाइजेशन बेहतर होता है।
2. इम्यून सिस्टम होगा मजबूत
आंवला विटामिन C का भरपूर स्रोत है और जीरा एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से युक्त होता है। ये दोनों मिलकर शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाते हैं, जिससे सर्दी-खांसी जैसी आम बीमारियां पास नहीं आतीं।
3. वज़न घटाने में मददगार
यह कॉम्बिनेशन मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और भूख को नियंत्रित करता है। इससे फैट बर्निंग तेज होती है और शरीर की चर्बी धीरे-धीरे कम होने लगती है।
4. डिटॉक्स करता है शरीर को
आंवला और जीरा दोनों ही शरीर से विषैले तत्व (toxins) बाहर निकालने में मदद करते हैं। इससे न केवल लिवर साफ रहता है, बल्कि पूरे शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।
5. स्किन और बालों को बनाए खूबसूरत
विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर आंवला स्किन को चमकदार बनाता है और उम्र के असर को धीमा करता है। वहीं जीरे का पानी बालों को मजबूत बनाता है और बाल झड़ने की समस्या को भी दूर करता है।
6. डायबिटीज को कंट्रोल करने में सहायक
आंवले में मौजूद क्रोमियम ब्लड शुगर लेवल को संतुलित करता है, जबकि जीरा इंसुलिन की संवेदनशीलता को बढ़ाता है। इससे डायबिटीज के मरीजों को काफी लाभ मिल सकता है।