नशे में धुत युवकों ने मुस्लिम पुलिसकर्मी को पीटा, वर्दी भी फाड़ी

By: PalPal India News
April 28, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिमध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल रानी कमलापति रेलवे स्टेशन में शराब पीए युवकों ने जीआरपी थाने के जवान की पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान आरोपी युवक पुलिसकर्मी को धार्मिक आधार पर गाली देते हुए नजर आए। वायरल हुए वीडियो में पिटाई के चलते पुलिस वाले की वर्दी भी फट गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो की तलाश जारी है।

कार में बैठकर शराब पी रहे थे युवक

शनिवार रात तकरीबन 2:00 बजे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के परिसर में ही बनी दुकानें और रेस्टोरेंट को बंद कराने जीआरपी पहुंची थी। इस दौरान वहां पुलिसकर्मियों को कार में बैठकर शराब पीते हुए युवक दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें जब वहां से हटने को कहा तो शराब में धुत युवकों ने जीआरपी थाने के हेड कांस्टेबल दौलत खान को पीटना शुरू कर दिया।

पुलिस की जीप के अंदर पीटा

पिटाई के दौरान आरोपी युवक जमकर गाली-गलौज भी करने लगा। इस दौरान हेड कांस्टेबल दौलत खान को पिटते देख सहयोगी पुलिसकर्मी कमल ओर संदीप युवकों को कहते नजर आ रहा है कि तुम्हें समझ में नहीं आ रहा है। हम बोल रहे जिस पर नशे में धुत आरोपी गाली देते हुए कह रहे हैं, ‘तुम समझदार हो तुम उधर हट जाओ। आपने गलत नहीं किया, आप हिंदू भाई हो।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *