घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी और 8 वर्षीय बच्ची पर धारदार हथियार से किया हमला, पत्नी की मौत

By: PalPal India News
June 7, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिजबलपुर से करीब 30 किलोमीटर दूर बरगी क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी और 8 वर्षीय बच्ची पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

इस हमले में पत्नी की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकि बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। आरोपी वारदात के बाद फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें जुट गई हैं। हत्या की वजह घरेलू विवाद बताया जा रहा है। बरगी चौराहे के पास रहने वाला रामजी भूमिया रात करीब 1 बजे शराब पीकर घर पहुंचा। पत्नी राधा ने रोज-रोज शराब पीकर इतनी रात घर आने से मना किया।

इसे लेकर दोनों में बहस शुरू हुई और रामजी ने पत्नी को धक्का दे दिया। इसके बाद रामजी ने धारदार हथियार उठाया और पत्नी पर हमला कर दिया। मां को बचाने बच्ची आगे आई, तो रामजी ने उस पर भी हमला कर दिया। शोरशराबा सुनकर दूसरे कमरे में सो रहा 16 वर्षीय बेटा पहुंचा तो रामजी उसे धक्का देते हुए फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी सहित बरगी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। रामजी के बेटे ने पड़ोसियों को आवाज देकर बुलाया और सारी घटना बताई। बरगी पुलिस को सूचना देने के बाद घायल मां-बेटी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां रास्ते में राधा ने दम तोड़ दिया। बच्ची को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत भी नाजुक बनी हुई है।

पुलिस ने बताया हत्या कि घटना की वजह घरेलू विवाद बताया जा रहा है। शुरुआती जांच में पता चला है कि मजदूरी करने वाला रामजी रोजाना शराब पीकर घर आता और पत्नी बच्चों के साथ विवाद करता था। वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार हो गया है। घटना के समय मृतका का बेटा मौके पर मौजूद था, उसके बयान लिए गए हैं। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *