तेज बारिश के चलते बस पर गिरा पेड़, पांच शिक्षक समेत छह की मौत, 17 घायलों का अस्पताल में ईलाज जारी

By: PalPal India News
August 8, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में दिल दहलाने वाला बड़ा हादसा हो गया है, जहां एक बस पर बरगद का पेड़ गिर गया। इस घटना में पांच शिक्षकों समेत छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद जो लोग घायल हुए, उन्हें तुरंत जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतरिख में भर्ती कराया गया। हैदरगढ़ में शिक्षा विभाग की एनसीईआरटी संबंधित ट्रेनिंग चल रही थी और इसी में शामिल होने के लिए पांच शिक्षक घर जा रहे थे। सभी पांच शिक्षक बस के आगे के हिस्से पर बैठे थे।

जानकारी के मुताबिक़ शुक्रवार की सुबह से हो रही तेज बारिश की वजह से बाराबंकी से हैदरगढ़ जा रही रोडवेज पर अचानक पेड़ गिर गया। पेड़ बस के अगले हिस्से पर गिरा, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय बस में 40 लोग सवार थे, जहां हादसे के बाद कई यात्री खिड़की से कूदकर बाहर निकले। जैसे ही यह हादसा हुआ, वैसे ही ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग को जानकारी दी।

बस का शीशा तोड़कर यात्रियों को निकाला गया

जैसे ही यह घटना हुई, वैसे ही तेज बारिश में भी वन, पुलिस और ग्रामीणों की मदद से बचाव कार्य शुरू हुआ। मौके पर तुरंत पेड़ को काटकर बस से अलग किया गया, जिसमें चालक और तीन लाशें मिलीं। इसके अलावा जो यात्री बचे थे, उन्हें शीशा तोड़कर बस से निकाला गया। इस दौरान बस में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई।

One response to “तेज बारिश के चलते बस पर गिरा पेड़, पांच शिक्षक समेत छह की मौत, 17 घायलों का अस्पताल में ईलाज जारी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *