जमीनी विवाद के चलते 6 टुकड़े कर कीचड़ में फेका युवक का शव, तीनों आरोपी गिरफ्तार

By: PalPal India News
May 15, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिजबलपुर में गोहलपुर थाना क्षेत्र की कृष्णा कॉलोनी में जमीन विवाद के चलते एक युवक की हत्या कर शव के छह टुकड़े करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गोहलपुर पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पहले धारदार हथियार से युवक की हत्या की, फिर उसके शव के टुकड़े कर कीचड़ भरे गड्ढे में फेंक दिए।

मृतक के किये 6 टुकड़े

मामला 13 मई का है, जब नंदन बिहार, त्रिमूर्ति नगर स्थित एक खाली मैदान में बदबू की शिकायत पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को कीचड़ में दबा हुआ शव मिला, जो छह हिस्सों में कटा हुआ था। शव का सिर और एक हाथ नहीं मिला था, जिससे
पहचान मुश्किल हो गई थी। शव की शिनाख्त में पुलिस को अहम सुराग मिला। मृतक के दाहिने हाथ पर अंग्रेजी में ‘MANJU PARAM’, अंगूठे के पास ‘पायल’ और पंजे पर ‘M.P’ गुदा हुआ था। इसके अलावा हाथ में काले रंग का रिस्टबैंड था, जिस पर ‘महाकाल’ लिखा था। पोस्टमॉर्टम के दौरान पता चला कि मृतक के पैर में पहले से लोहे की रॉड लगी थी। इन सभी सुरागों के आधार पर मृतक की पहचान परम सिंह गौंड ठाकुर (40), निवासी पुरानी बस्ती, पटेल मोहल्ला कजरबारा, थाना गोरा बाजार के रूप में हुई।

तीनो आरोपियों ने मिल्कार रची थी साजिश

पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या पुरानी रंजिश और जमीन के विवाद को लेकर की गई थी। तीनों आरोपियों-राकेश कटारिया , उसका बेटा सोहेल कटारिया , निवासी त्रिमूर्ति नगर और राजवीर सिंह , निवासी अन्ना बस्ती, केंट थाना क्षेत्र ने मिलकर हत्या की साजिश रची और फिर बेरहमी से वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद शव के छह टुकड़े किए गए और उन्हें नंदन बिहार के एक कीचड़ भरे गड्ढे में फेंक दिया गया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, CCTV फुटेज और मुखबिर की मदद से आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *