प्रेम प्रसंग के चलते महिला के पति और भाई ने किया युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला

By: PalPal India News
April 2, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिमध्य प्रदेश के जबलपुर में एक युवक को शादीशुदा महिला से इश्क लड़ाना महंगा पड़ गया। प्रेम प्रसंग के चलते युवक पर महिला के पति और भाई ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में युवक बुरी तरह घायल हो गया है। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

युवक महिला के साथ घूमकर वापस लौट रहा था घर

दरअसल मामला सिहोरा रेलवे स्टेशन का है। जहाँ युवक महिला के साथ घूमकर वापस अपने घर लौट रहा था। तभी बाइक में सवार होकर आए महिला के पति और भाई ने युवक को चाकू से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए है। घटना की सूचना मिलने पर खितौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। घायल युवक पनागर का रहने वाला बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *