गोपेश्वर (उत्तराखंड). : उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदप्रयाग क्षेत्र में भारी बारिश के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग के पुनर्निर्माण कार्य से निकला मलबा बहकर पास की दुकानों और होटलों में जा घुसा, जिससे भीतर रखा सामान खराब हो गया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मलबा छह दुकानों, एक किराना स्टोर और एक आभूषण की दुकान समेत कई होटलों में भर गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई और मकानों को भी कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा।