पलपल इंडिया प्रतिनिधि। राजगढ़ जिले के ब्यावरा में शिव महापुराण कथा के दौरान कथावाचक का साइलेंट अटैक से निधन हो गया। इस घटना के बाद कथा स्थल पर सन्नाटा छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मामला बुधवार को राजगढ़ जिले के ब्यावरा से सामने आया। शहर के राजगढ़ रोड़ पर स्थित राधाकृष्ण मंदिर के पीछे 31 मार्च से 6 अप्रैल तक 7 दिवसीय शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा था। तीसरे दिन कथा से पहले उन्हें अटैक आया। दो दिन कथा का आयोजन हो चुका था। आयोजक समिति के कालूराम गुर्जर ने बताया कि मंगलवार को शिव महापुराण कथा के दौरान कथावाचक ने कहा था कि जिंदगी रंज-ओ-गम का मेला है, कल मैं रहूं या ना रहूं, तुम रहो या ना रहो, कथा का श्रवण कर लीजिए, एक दिन राजा रंक फकीर सब को जाना है।
इंदौर के बावल्या खुर्द गांव निवासी राकेश व्यास गुरुजी शिव महापुराण कथा करने पहुंचे थे। दो दिन कथा का आयोजन हो चुका था। तीसरे दिन की कथा होनी थी लेकिन इससे पूर्व ही देर रात को साइलेंट अटैक आने से उनका निधन हो गया। जिससे पूरे इलाके में मातम छा गया।
बताया जा रहा है की ब्यावरा शहर के राजगढ़ रोड पर स्थित राधाकृष्ण मंदिर के पीछे प्रांगण में भवरगंज मित्र मंडल के तत्वावधान में 31 मार्च से 6 अप्रैल तक शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए दो दिनों से कथा वाचक पंडित राकेश व्यास भक्तों को भगवान शिव की महिमा का वर्णन कर रहे थे।