पंजाब यूनिवर्सिटी में सिंगर मासूम शर्मा के शो के दौरान छात्रों के दो गुटों में चाकूबाजी, 1 छात्र की मौत 4 छात्र घायल

By: PalPal India News
March 29, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिपंजाब यूनिवर्सिटी  में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के शो के दौरान चाकूबाजी की वारदात हो गई। यहां छात्रों के दो गुटों में हिंसक झड़प हुई है, जिसमें एक छात्र की मौत हो गई है।

चंडीगढ़ के पंजाब यूनिवर्सिटी में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा का शो था. इसी शो में दो गुटों के नौजवानों के बीच बहसबाजी हुई और उसके बाद थोड़ी दूर जाकर एक गुट ने दूसरे गुट के युवक पर चाकू से हमला कर दिया जिसको पीजीआई में भर्ती करवाया गया. इस दौरान हमलावरों ने चाकू मारकर 4 छात्रों को घायल कर दिया। बाद में एक छात्र की अस्पताल में मौत हो गई.

मृत छात्र की पहचान हुई

मृत छात्र की पहचान आदित्य ठाकुर के रूप में हुई है। वह हिमाचल प्रदेश का रहने वाला था। वह PU में टीचर्स ट्रेनिंग का सेकेंड ईयर का स्टूडेंट था। मामले में सेक्टर 11 थाना पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की शुरूआती जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात को PU में मासूम शर्मा का शो चल रहा था।

इसी दौरान स्टेज के पीछे 2 गुटों में झड़प हो गई। इस दौरान 4 छात्र घायल हो गए। इसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायल आदित्य ने दम तोड़ दिया।

शो के पास थोड़ी सी झड़प भी हुई थी
वहां से आदित्य और उसके दोस्त चले गए थे, लेकिन थोड़ी दूर पर जाकर फिर से दूसरे गुट ने और साथी बुलाकर इन पर हमला बोल दिया. एक और इसका दोस्त अनिरुद्ध, उसके भी गर्दन पर चाकू से वार किया गया है. वह भी अस्पताल में भर्ती है. इनका एक और दोस्त है अर्जुन. उसको भी चाकू लगे हैं.

फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान भी नहीं कर पाई है, लेकिन मामला दर्ज किया जा चुका है. आदित्य के पिता हिमाचल के नालागढ़ में नौकरी करते हैं लेकिन यह रहते तलवाड़ा में रहते है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *