मध्यप्रदेश में रात को भूकंप के झटके, लोग घबराकर घरों से बाहर निकले

By: PalPal India News
June 5, 2025

भोपाल। मध्यप्रदेश के खंडवा और बुरहानपुर जिलों में बुधवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.8 मापी गई, जिसका केंद्र महाराष्ट्र के अमरावती जिले में स्थित था।

भूकंप के झटके रात 9 बजकर 57 मिनट पर महसूस किए गए, जो लगभग 30 सेकंड तक जारी रहे। हालांकि झटके हल्के दर्जे के थे, फिर भी लोगों को ज़मीन में हलचल का अहसास हुआ और कई लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए।

खंडवा कृषि कॉलेज में पदस्थ मौसम वैज्ञानिक ने इस भूकंप की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि भूकंप का केंद्र खंडवा जिला मुख्यालय से करीब 66 किलोमीटर दूर अमरावती के पास था। राहत की बात यह रही कि अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *