ई-केवाईसी कराने पर ही बिजली उपभोक्ताओं को शासकीय योजनाओं का मिलेगा लाभ, जाने पूरी अपडेट

By: PalPal India News
March 19, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। मध्य प्रदेश में बिजली विभाग ने ई-केवाईसी के लिए अभियान शुरू किया है। बिजली उपभोक्ताओं को प्रेरित किया जा रहा है कि वे ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। मध्य प्रदेश में ई-केवाईसी कराने पर ही बिजली उपभोक्ताओं को शासकीय योजनाओं का लाभ मिलेगा। इसके लिए बिजली कंपनी द्वारा सतत प्रक्रिया के तहत ई-केवाईसी करवाई जा रही है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के राजधानी सहित 16 जिलों में कुल छह लाख 82 हजार 742 उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी करवा ली है।

बिजली कंपनी द्वारा 16 जिलों के बिजली उपभोक्ताओं के बिजली संबंधी व्यक्तिगत विवरण को कंपनी के रिकॉर्ड में अपडेट करने के लिए नो योर कंज्यूमर (केवाईसी) प्रक्रिया शुरू की है। कंपनी द्वारा इस प्रक्रिया के तहत बिजली उपभोक्ताओं की व्यक्तिगत जानकारी जैसे समग्र आईडी, मोबाइल नंबर, बैंक खाता आदि की जानकारी को अपडेट किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *