सुकमा जिले की सीमा से सटे आंध्रप्रदेश के मारेडपल्ली के जंगलों में मुठभेड़, बड़े नक्सली मारे गए

By: PalPal India News
June 18, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले की सीमा से सटे आंध्रप्रदेश के मारेडपल्ली के जंगलों में मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में नक्सलियों को बड़ा नुकसान पहुंचा है, ग्रैंड हाउंड और पुलिस बल की संयुक्त कार्यवाही में नक्सली संगठन के केंद्रीय कमेटी के सदस्य समेत कई बड़े नक्सली मारे गए हैं।

आंध्र प्रदेश जिले के अल्लूरी सीताराम जिले के पुलिस अधीक्षक अमित बरदार ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि मारेडपल्ली क्षेत्र में लंबे समय से नक्सलियों की गतिविधियों की सूचना पर विशेष ऑपरेशन चलाया गया था मुठभेड़ में दो से तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है मारे गए नक्सलियों में आंध्र प्रदेश के जोनल कमेटी का सदस्य गजरौला रवि शामिल है जो संगठन में रणनीतिक संचालन के लिए कुख्यात था।
इसके पहले गरियाबंद जिले में मारे गए सुरक्षाबलों नक्सलियों की मुठभेड़ में नक्सली चलपति की पत्नी और सक्रिय महिला नक्सली अरुणा भी इस मुठभेड़ में ढेर हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *