“जो हिन्दू होगा, वह गौमूत्र आराम से पी लेगा”, गरबा पंडाल में गैर हिन्दुओं को प्रवेश से रोकने के लिए निकाला BJP अध्यक्ष ने उपाय

By: PalPal India News
October 1, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में बीजेपी जिला अध्यक्ष चिंटू वर्मा ने गरबा पंडाल में आने वाले हर व्यक्ति को गौमूत्र पिलाया जायेगा। नवरात्री में होने वाले गरबा उत्सव के लिए बीजेपी जिला अध्यक्ष चिंटू वर्मा ने पंडाल में आने वाले गैर हिंदुओं को रोकने के लिए गौमूत्र पिलाने का उपाए निकाला है। उन्होंने बताया कि गरबा पंडाल में आने वाले हर व्यक्ति को गौमूत्र पिलाया जायेगा।

नवरात्र शुरू होने वाला है और पूरे देश में इसकी तैयारियां जोरों शोरों से की जा रही है। देश में जगह जगह पंडाल लगाए जाने लगे हैं। गरबा की धूम अभी से ही देखने को मिलने लगी है। लोग गरबा की प्रैक्टिस के लिए विभिन्न-विभन्न क्लबों में जा रहे हैं। नवरात्र में गरबा के लोगों को आमंत्रित किया जाने लगा है। इसी बीच इंदौर से एक बड़ी खबर सामने आई है जिसमें गरबा के आयोजन को लेकर भाजपा नेताओं के सामने कुछ अड़चनें भी आ रही हैं। इनमें से जो सबसे बड़ा मुद्दा है वह ये कि गरबा पंडालों में गैर-हिंदुओं को पंडाल में प्रवेश करने से कैसे रोका जाए। इसी समस्या का समाधान बीजेपी के एक नेता ने ढूंढ निकाला है। उन्होंने गैर-हिंदुओं को पंडाल में प्रवेश से रोकने के लिए गौमूत्र पिलाने का उपाए निकाला है।

उन्होंने कहा कि ऐसे में इस तरीके से सांप भी मर जाएगा और लाठी भी नहीं टूटेगी। चिंटू वर्मा ने यह भी कहा कि – जो भी व्यक्ति हिंदू होगा, उसे गौमूत्र पीने में कोई आपत्ति नहीं होगी। जैसा की आप जानते है की आधार कार्ड को एडिट करवा लोया जाता है। गैर हिन्दू युवक गरबा में आने के लिए तिलक भी लगवा लेते और हाथ पर कलावा भी बांध लेते हैं। लेकिन गौमूत्र ही एक ऐसा तरीका है, जिससे लोगों की असली पहचान सामने आ जाएगी। गैर हिन्दू कभी भी गौमूत्र नहीं पियेगा, बीजेपी जिला अध्यक्ष चिंटू वर्मा ने शहर के सभी गरबा आयोजकों से अपील की है कि वे गरबा में आने वाले सभी लोगों को गौमूत्र पिलाकर ही पंडाल में प्रवेश करने की अनुमति दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *