ईशा गुप्ता और उसैन बोल्ट की जोड़ी ग्रीस में मचाएगी धमाल, नए प्रोजेक्ट में आए साथ

By: PalPal India News
June 8, 2025

अभिनेत्री ईशा गुप्ता अब दुनिया के सबसे तेज धावक, जमैका के उसैन बोल्ट के साथ एक नए प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं। दोनों ने ग्रीस में होने वाले एक खास प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है। दिलचस्प बात यह है कि भले ही ये दोनों अलग-अलग क्षेत्रों से ताल्लुक रखते हों, लेकिन इनकी जोड़ी ग्रीस में खूब सुर्खियां बटोर रही है।

ईशा और उसैन ने इस कोलैबरेशन की झलक इंस्टाग्राम पर भी साझा की है। उसैन बोल्ट ने माइकोनोस द्वीप से तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें वह एक नौका पर मस्ती करते दिख रहे हैं। वहीं ईशा गुप्ता व्हाइट ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आईं और दोनों को साथ में पोज देते भी देखा गया।

बोल्ट ने अपनी पोस्ट में लिखा, “समरूपता साफ नजर आती है। मैं ग्रीस की खूबसूरती और माइकोनोस में Hublot Loves Summer लॉन्च का भरपूर आनंद ले रहा हूं।” उन्होंने ग्रीक संस्कृति, प्लेट तोड़ने की पारंपरिक रस्म और जमैकन अंदाज का भी जिक्र किया। साथ ही उभरते ऑस्ट्रेलियाई धावक गाउट गाउट को बधाई देते हुए माहौल को “जोश से भरा हुआ” बताया। ईशा गुप्ता ने भी उसैन की इस पोस्ट पर तीन लाल दिल वाले इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी, जो उनके बीच बढ़ते तालमेल को बखूबी दर्शाता है। यह नया प्रोजेक्ट क्या है, इसका खुलासा भले ही अभी नहीं हुआ हो, लेकिन फैन्स को इस ग्लैमरस और स्पोर्टी जोड़ी से काफी उम्मीदें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *