किन्नरों ने काट डाला युवक का प्राइवेट पार्ट, नशीला ड्रिंक पिलाकर घटना को दिया अंजाम

By: PalPal India News
July 1, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। जागरण पार्टी में डांस करने वाले शादीशुदा युवक का प्राइवेट पार्ट किन्नरों ने काट दिया। पीड़ित युवक का आरोप है कि उसे कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर बेहोश किया गया और फिर उसके साथ यह खौफनाक हरकत की गई। फिलहाल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

कोल्ड ड्रिंक में मिलाया नशीला पदार्थ

मामला रामपुर जिले के शाहबाद थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां पीड़ित युवक रामपुर के पटवाई क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। युवक पेशे से डांसर है और जागरण पार्टियों में काम करता है। युवक के अनुसार, शाहबाद इलाके के किन्नरों ने उसे किसी काम के बहाने बुलाया था। इसके बाद उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। उसने बताया कि जब उसे होश आया, तो उसने देखा कि उसका प्राइवेट पार्ट काटा जा चुका था। इसके बाद घर में कोई नहीं था, तो वह किसी तरह से वहां से बचकर भाग निकला। युवक ने पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी।

यहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं इस घटना के बाद युवक की पत्नी और भाई में गहरा आक्रोश है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावा शाहबाद थाना पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उसने पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *