मशहूर एक्टर सोनू सूद की पत्नी सोनाली की गाड़ी का एक्सीडेंट, कार की हुई ट्रक से भिड़ंत

By: PalPal India News
March 25, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। बॉलीवुड में मसीहा के नाम से मशहूर एक्टर सोनू सूद की पत्नी सोनाली की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है। बताया जा रहा है कि ये हादसा मुंबई नागपुर हाइवे पर हुआ है, जहां गाड़ी की ट्रक से टक्कर हो गई है।

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद के परिवार से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है एक्टर की पत्नी और परिवार के कुछ लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। सोमवार देर रात की ये घटना बताई जा रही है। सोनू सूद के परिवार के एक करीबी की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई नागपुर हाइवे के पास यह हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही सोनू सूद नागपुर रवाना हो गए थे। बताया गया है की गाड़ी में सोनू सूद की पत्नी सोनाली, भाभी और कई रिश्तेदार थे। एक ट्रक से गाड़ी की टक्कर हुई है।

क्या है पूरा मामला

सामने आई तस्वीरों के अनुसार के गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं। कहा जा रहा है कि गांड़ी में मौजूद सोनू सूद की पत्नी और रिश्तेदारों को चोट आई हैं। सोनाली सूद और उनके भांजे का मैक्स अस्पताल में इलाज जारी है। 48 से 72 घंटों तक दोनों ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा। सूत्र ने बताया कि सोनू सूद को जैसे ही दुर्घटना की जानकारी मिली, वे तुरंत अपनी पत्नी के पास पहुंचे और कल रात से ही नागपुर में हैं। अभिनेता के प्रवक्ता ने भी इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा, ‘हां, सोनाली का एक्सीडेंट हुआ है। सोनू फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं।’ अस्पताल के मेडिकल स्टाफ ने बताया कि सोनाली और उनके भतीजे को निगरानी में रखा गया है और अगले 48-72 घंटों तक उनका पूरा ख्याल रखा जाएगा। सोनाली की बहन के लिए कहा गया कि उन्हें कोई चोट नहीं आई और वे केवल मामूली रूप से घायल हुई हैं।

पुलिस कमिश्नर का बयान

इस हादसे में कार पूरी तरह से शातिग्रस्त हो गई थी लेकिन गनिमत ये रही कि टक्कर के बाद कार के एयरबैग खुल गए जिस वजह से ज्यादा चोट नहीं लगेगी। नागपुर के पुलिस कमिश्नर रविंद्र सिंगल ने कहा है की यह हादसा सोमवार रात में हुआ है। सोनू सूद की पत्नी और अन्य लोग जिस कार में सवार थे वह कार ट्रक में जा घुसी। एयरबैग खुलने से सभी लोग बच गए लेकिन कार का भारी नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *