सबको हंसाने वाली मशहूर कॉन्टेंट क्रिएटर का निधन, जन्मदिन से 2 दिन पहले गई जान

By: PalPal India News
April 26, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिअपने कॉन्टेंट से सबको हंसाने वालीं मशहूर कंटेंट क्रिएटर मीशा अग्रवाल अब इस दुनिया में नहीं रहीं। मीशा के निधन की खबर ने उनेक फैंस को सदमे में डाल दिया है। मीशा जल्दी ही अपना 25वां जन्मदिन मनाने वाली थीं, लेकिन बर्थडे से 2 दिन पहले ही उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

मीशा 2 दिनों में परिवार के साथ अपना 25वां जन्मदिन मनाने वाली थीं, लेकिन इससे पहले कि वह अपना 25वां बर्थडे सेलिब्रेट करतीं उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी मौत की खबर ने उनके फैंस और फॉलोअर्स को हैरान कर दिया है। मीशा के परिवार ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है। उनके परिवार की ओर से एक आधिकारिक बयान जारी किया गया, जिसमें बताया गया कि मीशा अब इस दुनिया में नहीं रहीं।

मीशा के निधन की परिवार ने की पुष्टि

मीशा के परिवार ने शुक्रवार, 25 अप्रैल को उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर एक आधिकारिक बयान साझा किया, जिसके साथ मीशा के निधन की पुष्टि की गई। लेकिन, उनके निधन की वजह के बारे में कुछ नहीं बताया है। परिवार के इस बयान पर मीशा के फैंस ने हैरानी जाहिर की। वहीं कई ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए दुख व्यक्त किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

मीशा के परिवार का पोस्ट

परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया- ‘हम भारी मन से आप सभी को सूचित कर रहे हैं कि हमारी प्यारी मीशा अब हमारे बीच नहीं रहीं। आप सभी ने उन्हें जो प्यार और सपोर्ट दिया, उसके लिए हम तहे दिल से आप सबके आभारी हैं। हम अभी इस गहरे नुकसान से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। कृपया उन्हें अपनी यादों में जीवित रखें और उनके लिए प्रार्थना करें।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *