हैवान बना पिता! पत्नी से झूठ बोलकर बेटी को घर से उठाया दोस्त के साथ मिल किया गैंगरेप

By: PalPal India News
March 20, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। पिता और बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहाँ आरोपी पिता ने पत्नी से झूठ बोलकर बेटी को घर से उठाया और दोस्त के साथ जंगल ले गया। जहाँ दोनों ने 11 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप किया। इसके बाद उसे घर छोड़ दिया। बेटी ने मां को आपबीती सुनाई जिसके बाद माँ ने पूरा मामला पुलिस तक पहुंचाया।

घटना के बाद से आरोपी पिता फरार है। लेकिन पुलिस ने वारदात में शामिल दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची ने देर रात मां को घटना के बारे में बताया था और होली के अगले दिन पीड़िता की मां उसे पुलिस थाने लेकर पहुंची थी। घटना होली की रात हुई थी, लेकिन अब तक इस मामले में मुख्य आरोपी को पकड़ा नहीं गया है। पुलिस आरोपी पिता को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पीड़िता और एक आरोपी का मेडिकल कराया गया है, ताकि सबूत जुटाए जा सकें।

आरोपी पिता ने पत्नी से झूठ बोला

दरअसल यह घटना बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र की है। यहां एक पिता ने दोस्त के साथ मिलकर ग्यारह वर्षीय बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी पिता पत्नी से छुपकर बेटी को पड़ोसी के घर जाने का बहाना कर घर से बाहर ले गया, जहां उसका आरोपी मित्र गाड़ी लेकर इंतजार कर रहा था। फिर आरोपी मित्र व खुद की बेटी के साथ पास के पहाड़ी पहुंचा। वहां बच्ची कुछ समझ पाती इससे पहले दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बच्ची घंटों हैवानियत झेलती रही।

अगले दिन मां के साथ थाने पहुंची बच्ची

घटना की जानकारी लगते ही माँ बच्ची को लेकर थाने पहुंची, जहां उसकी शिकायत पर आरोपी पिता व उसके मित्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई शुरू की गई। बच्ची को मेडिकल जांच में भेजने के बाद आरोपी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की गई। रविवार की रात एक आरोपी लक्खी चंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि आरोपी पिता की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *