संपत्ति विवाद में पिता बना हत्यारा, माँ पर करने वाला था हमला तभी पिता ने मोगरी से पीट पीट कर मार डाला

By: PalPal India News
August 6, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। इंदौर से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है जहाँ 65 साल के सतीश भावसार ने 33 वर्षीय बेटे गोल्डी की मोगरी से पीट पीट कर हत्या कर डाली। गोल्डी शराब के नशे में वृद्ध माता-पिता से संपत्ति में हिस्सा मांग रहा था। तभी मां प्रमिला गोल्सडी को समझाने लगी जिसके बाद गोल्डी ने सब्जी काटने का चाकू उठा लिया। गोल्डी प्रमिला पर हमला करने ही वाला था कि सतीश ने सिर में मोगरी मार दी।

नशे का आदी था बेटा

दरअसल मामला इंदौर के एरोड्रम थाना अंतर्गत अंबिकापुरी कालोनी की है। जहाँ सतीश पत्नी प्रमिला के साथ घर पर प्लास्टिक की थैलियां सिलने का काम करता है। रवि उर्फ गोल्डी नशे का आदि है। इलेक्ट्रीशियन का काम करता है लेकिन नशे में रुपये उड़ा देता है। उसकी आदतों के कारण पत्नी भी छोड़ कर जा चुकी है। उसका आठ साल का बेटा भी है।

पत्नी को बचाने के लिए की बेटे की हत्या

डीसीपी जोन-1 विनोद कुमार मीना के मुताबिक मंगलवार दोपहर गोल्डी धार से आया था। वह सतीश और प्रमिला से विवाद करने लगा। उसने कहा कि मेरा पत्नी से तलाक करवाओ और मुझे मकान में भी हिस्सा दो। उसने सतीश से मकान के दस्तावेज मांगे। काफी समझाया लेकिन गोल्डी माता-पिता को गालियां देने लगा। दौड़ कर किचन से सब्जी काटने का चाकू ले आया। सतीश ने पुलिस को बताया वह प्रमिला पर हमला करने वाला था। पत्नी को बचाने के लिए उसने कपड़े धोने की मोगरी उठाकर सिर में मार दी। इसके बाद सतीश बौखला गया और दनादन कईं वार कर डाले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *