पलपल इंडिया प्रतिनिधि। महिला प्रिंसिपल और लाइब्रेरियन का मारपीट करते हुए विडियो वायरल हो रहा हैं। जिसमें स्कूल के अन्य कर्मचारी वीडियो बना रहे हैं।
दरअसल मध्य प्रदेश के खरगोन में एक महिला प्राचार्य और महिला लाइब्रेरियन के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों महिलाएं स्कूल परिसर के अंदर मारपीट करती नजर आ रही हैं। दोनों ने एक-दूसरे के ऊपर आरोप भी लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद प्राचार्य और लाइब्रेरियन को उनके पद से हटा दिया गया है। प्राचार्य और लाइब्रेरियन ने मेनगांव थाने में मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है।
आपको बता दे महिला प्राचार्य और लाइब्रेरियन ने एक-दूसरे को थप्पड़ मारे और प्राचार्य ने लाइब्रेरियन की चोटी पकड़कर दीवार पर पटक दिया। उन्होंने वीडियो बना रही लाइब्रेरियन का मोबाइल भी तोड़ दिया। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना शुक्रवार (2 मई) को हुई, लेकिन इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
महिला प्राचार्य और लाइब्रेरियन के बीच मारपीट का विडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर के आदेश पर सहायक आयुक्त ने प्राचार्य और शिक्षिका लाइब्रेरियन को उनके पद से हटा दिया है। महिला प्राचार्य प्रवीण दाहिया और शिक्षिका (लाइब्रेरियन) मधुरानी ने अलग-अलग समय पर मेनगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मामला मेनगांव थाना क्षेत्र के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का है।