पलपल इंडिया प्रतिनिधि। सोशलाइट इन्फ्लुएंसर ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी सहित आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर इन्होंने शराब पी वहां यह सब बैन है।
दरअसल 15 मार्च को एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें एक निजी होटल में ओरी आपने कुछ दोस्तों के साथ पार्टी करता नजर आया था। इस कमरे की तस्वीर में शराब की बोतल टेबल रखी नजर आई थी। कटरा पहुंचे बॉलीवुड सेलिब्रिटी ओरी के खिलाफ कटरा पुलिस ने केस दर्ज किया है। उसके साथ 8 और लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। होटल कटरा मैरियट रिजॉर्ट एंड स्पा में ठहरे इन सभी लोगों के खिलाफ होटल प्रशासन ने शिकायत दर्ज कराई थी। मामले का संज्ञान लेते हुए पी/एस कटरा ने एफआईआर संख्या 72/25 दर्ज की है।
होटल के प्रबंधक के अनुसार 15 मार्च को मेहमानों में ओरहान अवत्रामणि (ओरी), दर्शन सिंह, राशि दत्ता, पार्थ रैना, रक्षिता भोगल, रितिक सिंह, शगुन कोहली और अनास्तासिला अर्जामास्कीना शामिल थे, जिन्होंने होटल परिसर में शराब पी, जबकि उन्हें बताया गया था कि कॉटेज सुइट के अंदर शराब और मांसाहारी भोजन की अनुमति नहीं है, क्योंकि दिव्य माता वैष्णोदेवी तीर्थ स्थान पर यह सख्त वर्जित है। पुलिस अधीक्षक कटरा, उप पुलिस अधीक्षक कटरा और थानेदार कटरा की देखरेख में टीम का गठन किया गया था, ताकि उन अपराधियों पर नजर रखी जा सके, जिन्होंने नियमों का उल्लंघन किया और आस्था से जुड़े लोगों की भावनाओं का अनादर किया।