पलपल इंडिया प्रतिनिधि। ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर अचानक आग लगने से भगदड़ मच गई। स्टेशन के एक नंबर प्लेटफॉर्म पर बने वीआईपी कक्ष में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। यह घटना प्लेटफॉर्म नंबर एक पर हुई है।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक शॉर्ट सर्किट के चलते वीआईपी कक्ष में आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गईं और आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगीं। रेलवे के अधिकारी आरपीएफ और जीआरपी पुलिस भी मौके पर मौजूद है आग लगने के बाद मची अफरा-तफरी और भगदड़ के चलते ट्रेनों के आवागमन को रोक दिया। इससे कई ट्रेनों को स्टेशन से पहले ही रोक दिया गया।
शुक्रवार सुबह छह बजे ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बनी कैंटीन में गैंस सिलेंडर से गैस लीक होने के चलते आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने अपना भयानक रूप अपना लिया और पूरी तरह से भडक़ गई। आग की लपटें देख रेलवे स्टेशन पर मौजूद लोगों में भगदड़ की स्थिति मच गई। हालांकि मौके पर पहुंचे आरपीएफ जवान,पुलिस प्रशसान और फायर बिग्रेड,नगर निगम और रेलवे के कर्मचारियों ने फायर सिस्टम के माध्यम से ड्राइ पाउडर व पानी डालकर आग को बुझाया।आग को बुझाने में करीब दो घंटे से भी अधिक समय लग गया। इस हादसे में कैंटीन जहां जल कर राख हो गई।
इस हादसे को देखकर प्लेटफॉर्म एक के जनरल वेटिंग रूम में बैठे कई यात्री बाहर की तरफ भागे। आग बुझने के बाद भी वहां पर अंधेरा होने से यात्री काफी देर तक वहां नहीं गए। साथ ही यात्रियों में भी दहशत की स्थिति बन गई।