एक ही परिवार के पांच लोगों ने खाया जहर, तीन की मौत हो गई और दो की हालत गंभीर

By: PalPal India News
March 12, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। बिहार के एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहर खा लिया, जिनमें से तीन की मौत हो गई और दो की हालतगंभीर बनी हुई है। घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

दरअसल यह मामला जिले के बिहिया थाना क्षेत्र स्थित बेनवलिया गांव है। यहां एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहर खा लिया, जिनमें से तीन की मौत हो गई और दो अन्य की स्थिति गंभीर बनी हुई है। अरविंद कुमार एक इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान चलाते हैं, ने अपनी तीन बेटियों और एक बेटे के साथ जहर खा लिया। परिवार के सदस्यों में से तीन की मौत हो गई, जबकि दो अन्य का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। इनमें से जिनकी मौत हो गई, वे अरविंद कुमार के तीन बच्चे थे, जिनके नाम थे- नंदनी कुमारी (12 साल), टोनी कुमार (6 साल) और डौली उर्फ पलक कुमारी (3 साल)। वहीं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है, वे अरविंद कुमार के बेटे आदर्श कुमार (10 साल) और खुद अरविंद कुमार हैं। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।

आर्थिक तंगी की बात आई सामने

प्रारंभिक जांच के अनुसार, अरविंद कुमार की पत्नी का पिछले साल निधन हो गया था, जिसके बाद से वह मानसिक तनाव और आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। परिवार के सभी लोगों ने एक साथ जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *