डबल डेकर बस में भीषण आग लगने से पांच यात्रियों की जलकर मौत, कई घायल 80 यात्ती सवार थे बस में

By: PalPal India News
May 15, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिकिसान पथ पर डबल डेकर बस में भीषण आग लगने से पांच यात्रियों की जलकर मौत हो गई। बस बेगूसराय से मजदूरों और उनके परिवारों को लेकर दिल्ली जा रही थी।

आपको बता दे उत्तर प्रदेश के लखनऊ के मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के किसान पथ पर एक डबल डेकर बस में भीषण आग लग गई, जिसमें पांच यात्रियों की जलकर मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है की मरने वालों में दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। यह घटना गुरुवार सुबह लगभग 5.0 बजे हुई, जब बस बिहार के बेगूसराय से दिल्ली की ओर जा रही थी। ड्राइवर और क्लीनर आग लगते ही बस से कूदकर भाग गए। बस से दो सिलेंडर भी मिले। गियर बॉक्स के पास आग लगी थी।अचानक बस में आग लगने दे अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया। मौके पर पहुंची आधा दर्जन से अधिक दमकल वाहनों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी भयावह थी कि बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।

बस में 80 यात्री थे सवार

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बस के ‘गेयर बाक्स’ में शार्ट सर्किट के कारण आग लगी। सूत्रों ने बताया कि बस में लगभग 80 यात्री सवार थे और उस समय सभी यात्री सो रहे थे। आग इतनी तेज थी कि एक किलोमीटर दूर तक उसकी लपटें दिखाई दे रही थीं।

One response to “डबल डेकर बस में भीषण आग लगने से पांच यात्रियों की जलकर मौत, कई घायल 80 यात्ती सवार थे बस में”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *