पलपल इंडिया प्रतिनिधि। पहली बार इंदौर में रंगपंचमी गेर के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की भीड़ के बीच ट्रैक्टर का पहिया पेट पर चढ़ने से मौत हो गई। बताया जा रहा है की युवक 45 वर्षीय था। कुछ देर तक मौके पर हड़कंप मच गया। हत्या से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई फ़ौरन घायल को तत्काल एम. वाय. अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
आपको बता दे इंदौर में गेर मार्ग से जुड़ने वाली गलियों में बेरिकेट की गई है और वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है। गेर मार्ग में एम्बुलेंस और फायर बिग्रेड की गाड़िया तैनात है। गेर मार्ग की निगरानी सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से की जा रही है। हुडदंग करने वालों पर फोकस है। कंट्रोल रूम से पुलिस पूरे समय निगरानी कर रही है। सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किये गए है जिससे क्षेत्र में किसी तरह की कोई दुर्घटना न होने पाए।
इस समाचार से दुखी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गेर में शामिल नहीं होने का फैसला किया। वे इंदौर एयरपोर्ट से सीधा उज्जैन रवाना हो गए। पहले उनके राजवाड़ा आने का प्लान था।