बारातियों से भरी बस पलटने से चार लोगों की मौत हो, 13 लोग घायल, CM ने दुःख व्यक्त करते हुआ आर्थिक मदद का किया ऐलान

By: PalPal India News
May 2, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। एमपी के विदिशा जिले में बारातियों से भरी बस पलटने से चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में 13 लोग घायल भी हैं, जिनका उपचार कराया जा रहा है। सीएम मोहन यादव ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए आर्थिक मदद का भी ऐलान किया है।

आपको बता दे जिले के लटेरी तहसील क्षेत्र में बारातियों को लेकर जा रहा एक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि 13 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद से आनन-फानन में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बारात इंदौर से सिरौंज लौट रही थी, तभी यह हादसा हो गया। वहीं मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है। इसके अलावा उन्होंने मृतकों के परिजनों और घायलों को आर्थिक सहायता प्रदान करने का भी ऐलान किया है।

सीएम ने व्यक्त किया दुख

वहीँ मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में आर्थिक सहायता का ऐलान भी किया है। अपनी पोस्ट में उन्होंंने लिखा, “विदिशा जिले के लटेरी तहसील क्षेत्र में इंदौर से सिरोंज जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोगों की आकस्मिक मृत्यु का समाचार अत्यंत ही दुखद है। दुख की इस घड़ी में सभी शोकाकुल परिजनों के साथ मेरी शोक संवेदनाएं हैं।”

आर्थिक मदद का ऐलान

मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से ₹2-2 लाख एवं गंभीर रूप से घायलों को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगतों की पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान, घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ तथा शोकाकुल परिजनों को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *