फ्रीस्टाइल शतरंज ग्रैंड स्लैम: गुकेश बिना जीत के आठवें स्थान पर, कीमर बने चैंपियन

By: PalPal India News
February 16, 2025

नई दिल्ली. भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश (D Gukesh) का फ्रीस्टाइल शतरंज ग्रैंड स्लैम में प्रदर्शन निराशाजनक रहा, क्योंकि वह टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं जीत सके और आठवें स्थान पर रहे। सातवें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में गुकेश ईरानी मूल के फ्रांसीसी खिलाड़ी अलीरेजा फिरोजा से हार गए, जिससे उनका अभियान हार के साथ समाप्त हुआ।

गुकेश और फिरोजा के बीच पहला मुकाबला ड्रॉ रहा था, लेकिन दूसरी बाजी में भारतीय खिलाड़ी सफेद मोहरों के साथ खेलते हुए भी 30 चालों के भीतर हार गए।

कीमर ने जीता खिताब, कार्लसन को तीसरा स्थान
जर्मनी के विंसेंट कीमर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। शुरुआत में उन्हें टूर्नामेंट का सबसे कमजोर खिलाड़ी माना जा रहा था, लेकिन उन्होंने सभी को चौंका दिया। टूर्नामेंट के प्रबल दावेदार माने जा रहे विश्व नंबर एक मैग्नस कार्लसन को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।

अंतिम रैंकिंग इस प्रकार रही:

  1. विंसेंट कीमर (चैंपियन)
  2. फैबियानो कारुआना
  3. मैग्नस कार्लसन
  4. जावोखिर सिंदारोव
  5. हिकारू नाकामुरा
  6. नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव
  7. अलीरेजा फिरोजा
  8. डी गुकेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *