खंडवा का गणेश गंज: 200 साल पुराना मंदिर बना श्रद्धा और आस्था का केंद्र, लगती है भक्तों की भीड़

By: PalPal India News
August 29, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। खंडवा शहर का सबसे बड़ा वार्ड क्रमांक एक गणेश गंज अपनी पहचान प्राचीन गणेश मंदिर से रखता है। पहले यह क्षेत्र गणेश तलाई कहलाता था, जहाँ तलाई में सिंगाड़े की खेती होती थी। माना जाता है कि यहाँ से स्वभुव श्री गणेश जी की मूर्ति मिलने के बाद इसका नाम गणेश तलाई पड़ा।

लगभग 200 वर्ष पुराने इस मंदिर के कारण ही वार्ड को गणेश गंज नाम मिला। स्थानीय निवासियों का विश्वास है कि यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामनाएँ पूरी होती हैं। श्रद्धालु धीरज सिंह कुशवाह ने बताया कि आतंकियों के हमले से उनकी जान बचने को वह भगवान गणेश की कृपा मानते हैं। वहीं प्रमोद तिवारी और लता पांडे का कहना है कि यह मंदिर श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *